
भारत के पास होगा इतिहास रचने का मौका
हालांकि गुरुवार को मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की लकीर को खत्म करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। एक जीत भारत को फाइनल में प्रवेश दिला देगी। भारत केवल 2005 में फाइनल तक का सफर तय कर पाया था। हालांकि फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के ही हाथों 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

तो 'होम ग्राउंड' का फायदा मिलेगा भारत को!
राउंड रोबिन स्टेज में भारत ने 7 में से 5 मैच जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 7 में से 6 मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच डर्बी के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत ने इस मैदान पर मौजूदा विश्वकप में 4 मैच खेले हैं इनमें पिछला न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच भी शामिल हैं। कुल मिलाकर भारत इस मैदान से भलीभांति परिचित हो चुका है। पिच की स्थिति से वाकिफ हो चुके भारतीय बल्लेबाज-गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में पिच की परिस्थितियों का फायदा भारत को मिल सकता है। भारतीय कप्तान मिताली राज का कहना है कि ये ग्राउंड उनके लिए होम ग्राउंड है। उन्होंने कहा- "मुझे लगता ये हमारा होम ग्राउंड है। हमले यहां 4 मैच खेले हैं।"

ओपनरों से होगी शानदार शुरुआत की उम्मीद
हालांकि भारत पर दबाव होगा क्योंकि राउंड रॉबिन स्टेज में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय टीम कभी भी उलटफेर करने में माहिर है। भारत की निगाहें पिछले मैच में रिकॉर्ड शतक लगाने वाली कप्तान मिताली और पूनम राउत पर ज्यादा होंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रनों की जीत में भारतीय टीम ने किवीज बल्लेबाजों को 79 के स्कोर पर ढेर कर दिया था। हालांकि भारत के लिए चिंता की बात ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना हो सकती है। दरअसल अपने शुरूआती मैचों में तूफानी पारी खेलने वाली मंधाना पिछले कई मैचों में फ्लॉप चल रही हैं।

भारतीय स्पिनर कर रहे हैं कमाल
गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय स्पिनर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपनी क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं हैं। वहीं विश्व कप में अपना पहला मैच खेलते हुए बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (5/15) ने वनडे में अपना पहला पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड को धराशायी कर दिया था। ऐसे में माना जा सकता है कि कप्तान मिताली राज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजेश्वरी देवी को मौका दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications