लंदन, 20 जून: 24 जून से शुरू होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप 2017 के लिए प्राइज मनी की घोषणा हो चुकी है। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 23 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। महिला विश्व कप शुरू होने से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने घोषणा की है कि जीतने वाली टीम को 660,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 4 करोड़ 26 लाख रुपए) पुरस्कार राशि के रूप में दी जाएगी।
आईसीसी के महिला क्रिकेट के स्तर में सुधार की रणनीति के अनुसार मई में पहले घोषणा की थी कि टूर्नामेंट के लिए कुल पुरस्कार राशि 2 करोड़ डॉलर होगी, जो 2013 संस्करण के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होगी।
पढ़ेंः- महिला विश्वकप के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं
रनर-अप टीम को 330,000 डॉलर और दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 165,000 डॉलर का प्राइज मनी दी जाएगी। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को 30,000 डॉलर मिलेगा जबकि ग्रुप स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने पर 20,000 डॉलर की कमाई होगी।
इससे पहले आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने जारी एक बयान में कहा, "आईसीसी महिला विश्व कप महिला खेलों के शिखर पर है और इस तरह के खिलाड़ियों को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाना चाहिए। यह बदलाव रातोंरात नहीं होगा, लेकिन महिला खेल क्रिकेट के वैश्विक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।"
पढ़ेंः- आईसीसी महिला विश्व कप 2017: ये रही सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट