विराट ने बनाया 2019 वर्ल्ड कप जीतने का प्लान, बताया किसे खेलना चाहिए IPL 2019
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 इस बार इंग्लैंड और वेल्स की सरजमीं पर होना है। इस बड़े टूर्नामेंट के 12वें एडीसन के लिए हर टीम अपनी-अपनी तैयारियां कर रही है। वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल खेला जाएगा, जोकि टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को भारी पड़ सकता है।
आईपीएल है लंबा टूर्नामेंट
इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के 12वें सीजन को लेकर कहा है कि तेज गेंदबाज इस टूर्नामेंट में ना खेलें। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली चाहते हैं कि फिटनेस की वजह से भारतीय सीमर्स आईपीएल 2019 ना खेलें क्योंकि उनके चोटिल होने के ज्यादा चांस रहते हैं। अगर ऐसा है तो फिर वर्ल्ड कप 2019 हमसे बहुत दूर होगा।
तेज गेंदबाजों की फिटनेस की चिंता
विराट कोहली ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई प्रशासकों की समिति यानी सीएओ से बैठक की। इस मीटिंग में कोहली ने सुझाव दिया कि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और कई और तेज गेंदबाजों को IPL 2012 से आराम दिया जाना चाहिए क्योंकि उसके ठीक बाद वर्ल्ड कप है। हालांकि अभी इस अर्जी पर आखिरी फैसला सामने आना है।
इन लोगों ने की बैठक
इसके अलावा इसमें एक सुझाव ये भी कि जो भी खिलाड़ी आईपीएल नहीं खेले उसे बीसीसीआई मुआवजा दे। इसके साथ-साथ ये भी सुझाव समिति ने दिए हैं कि आईपीएल के एक दो हाफ तक गेंदबाज खेल सकते हैं ताकि उन्हें भरपूर आराम मिल सके। सीओए अध्यक्ष विनोद राय और डायना इडुल्जी के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, कोच रवि शास्त्री और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने मीटिंग की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
