Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चौदह नवंबर को अपना 200वां टेस्‍ट खेलेंगे सचिन तेंदुलकर

बैंगलोर। भले ही अभी यह निश्‍चित न हुआ हो कि भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्‍ट कहां खेलेंगे पर इसकी तारीख तय हो गयी है। जी हां, सचिन तेंदुलकर अपना ऐतिहासिक टेस्‍ट 14 नवंबर से खेलेंगे। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्‍ट सचिन के करिअर का 200वां टेस्‍ट होगा। यह भी एक संयोग है कि सचिन अपने 200वें टेस्‍ट की शुरूआत के साथ ही अगले दिन अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में 24 साल पूरे करेंगे। सचिन ने अपने टेस्‍ट करिअर का आगाज 15 नवंबर 1989 को पाकिस्‍तान के खिलाफ किया था।

कल वेस्‍टइंडीज ने भी अपनी 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही मैचों की तारीखें भी तय हो गयी हैं। पहला टेस्‍ट 6 नवंबर से और दूसरा टेस्‍ट 14 नवंबर से खेला जाएगा। जिसके बाद 3 एकदिवसीय मैचों की एक सीरीज खेली जाएगी। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक दो टेस्‍ट मैचों के स्‍थानों की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्‍मीद जताई जा रही है कि इनका आयोजन कोलकाता और मुंबई में होगा।

भारत वेस्‍टइंडीज सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्‍ट: 6 नवंबर से

दूसरा टेस्‍ट: 14 नवंबर से

21 नवंबर: पहला वनडे

24 नवंबर: दूसरा वनडे

27 नवंबर: तीसरा वनडे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+