For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Womens T20 Challenge: ऐतिहासिक मैच में सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकेट से हराया

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक महिला आईपीएल प्रदर्शनी मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हरा दिया। स्मृति मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।
ट्रेलब्लेजर्स टीम ने चार ओवर के अंदर ही कप्तान स्मृति मंधाना समेट तीन बड़े खो दिए थे।

58 के स्कोर पर 4 विकेट खोने के सूजी बेट्स और जेमिमा ने पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी बनाई। जिसकी मदद से ट्रेलब्लेजर्स ने 100 का आंकड़ा पार किया। बाद में 34 रन बनाकर सूजी बेट्स भी 19वें ओवर में एलिस पेरी का शिकार बने। आखिरी ओवरों में शिखा पांडे 14 रनों की अहम पारी खेलकर टीम का स्कोर 129 तक पहुंचाया। सुपरनोवा टीम की तरफ से एलिस पेरी और मैगन शूट ने 2-2 विकेट लिए। जीत के लिए 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरनोवाज ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर सिंगल रन लेते गुए मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

सुपरनोवाज की शुरुआत धमाकेदार रही। मिताली राज और डेनियल वेट के बीच पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। मिताली 17 गंदों में 22 रन बनाकर आउट हुईं वहीं डेनियल वेट 20 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हईं। इसके अलावा मैग लैनिंग (16), हरमनप्रीत कौर (21), सोफी डेविन (19) और अंत में एलिस पैली 13 रन बनाकर नाबाद रहीं। हालांकि आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था जिसे पूजा वास्त्रकर ने आसानी से बना लिया। सुपरनोवाज ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। ट्रेलब्लेजर्स की तरफ से सूजी बेट्स और पूनम यादव ने दो-दो विकेट लिए। झूलन और एकता को एक-एक विकेट मिला। आपको बता दें कि पेपर में दोनों ही टीमों में 13-13 खिलाड़ी थे।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 17:31 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+