For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Women's World T20: हरमनप्रीत की शतकीय पारी की बदौलत, भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप के छठे संस्करण में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत से शुरुआत की।वेस्टइंडीज में चल रहे महिला विश्वकप में भारत ने न्यूजीलैंड को 34 रन से हराकर विजयी अभियान शुरू किया। इस मैच में आकर्षण का केंद्र रही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर जिन्होंने शानदार 103 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत ने आतिशी पारी खेलते हुए 49 गेंद में ही अपने टी20 करियर का पहला शतक पूरा कर लिया। इस मैच में भारत ने पांच विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन ही रन बना सका। भारतीय कप्तान को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

पदार्पण मैच खेल रही ऑफ स्पिनर दयालन हेमलता ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। लेग स्पिनर पूनम यादव ने चार ओवर में 33 रन पर तीन विकेट लिए। हरमनप्रीत ने मात्र 51 गेंदों पर 103 रन की आतिशी पारी में सात चौके और आठ गगनचुम्बी छक्के लगाए। हरमनप्रीत का ट्वंटी-20 में यह पहला शतक है।

उन्होंने 89वें मैच में जाकर अपना पहला शतक बनाया। इससे पहले ट्वंटी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन था। भारतीय कप्तान ने अपने 50 रन 33 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से पूरे किये। उन्होंने 100 रन 49 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्कों के सहारे पूरे किये।

भारत को अपनी पहली सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और भारत को यह सफलता दिलाई अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हेमलता ने। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही अन्ना पीटरसन (14) को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराकर भारत का पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मैच में भारत की असली वापसी हुआ पूनम यादव के ओवर के बाद जिसमे उन्होंने लगातार दो गेंदो पर डिवाइन (नौ) और जेस वाटकिन (शून्य) को पवेलियन लौटा दिया।

इससे पहले ओपनर तान्या भाटिया (9), अनुभवी स्मृति मंधाना (2) और पदार्पण मैच खेल रही दयालन हेमलता (15) के विकेट मात्र 40 रन तक गिर जाने के बाद हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स 59 ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर की तरफ पहुंंचाया।

Story first published: Saturday, November 10, 2018, 9:28 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+