आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स की ठोस शुरुआत (लीड-4)
रॉयल चैलेंजर्स ने चार ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। जैक्स कैलिस 14 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 15 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मनीष पांडेय ने नौ रन बनाए हैं।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने मानविंदर बिसला (75) और रवि बोपारा (77) की बेहतरीन पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।
बिसला ने 51 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए जबकि बोपारा ने 50 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के जड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े।
किंग्स इलेवन के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह (9) ने निराश किया लेकिन माहेला जयवर्धने 26 रन पर नाबाद लौटे। इरफान पठान तीन रन बनाकर नाबाद रहे। जयवर्धने ने 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं।
मोहाली में खेले गए अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन को दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली थी।
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स को कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम ने कोलकाता में खेले गए मैच में सात विकेट से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications