न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में व्यापक बदलाव, फ्रैंकलिन और ओरम की वापसी
टेस्ट श्रंखला में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद जहां तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन, एरन रेडमंड, टिम साउथी, गरेथ हॉपकिंस, पीटर फल्टन और ग्रांट इलियट जैसे बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वहीं लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हरफमनमौला जेम्स फ्रैंकलिन वापसी करने में सफल रहे हैं।
फ्रैंकलिन घुटने की चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। इसके अलावा ऑकलैंड की प्रांतीय टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सिन्तोस को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा शनिवार को चयनित 12 सदस्यीय टीम में हरफनमौला जैकब ओरम भी शामिल किए गए हैं। पीठ में दर्द की शिकायत के कारण ओरम आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे। साथ ही तेज गेंदबाज मार्क गिलेस्पी भी टेस्ट टीम में शामिल कर लिए गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष ग्लेन टर्नर का मानना है कि आस्ट्रेलिया दौरे में खराब प्रदर्शन करने वाले जिन खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलकर खुद को तराशने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications