कोलकाता,13 जूनः भूटान के खिलाफ सैफ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम कहीं भी गत विजेता की तरह नहीं दिखी लेकिन कप्तान बाईचुंग भूटिया का मानना है कि हर टीम का खराब दिन होता है।
माले के नेशनल स्टेडियम में हुए अंतिम चार के मुकाबले में डिफेंडर गौरमांगी सिंह ही भारत के तारणहार निकले। उन्होंने दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में गोल कर गत चैम्पियन को शर्म से बचाया। भारत इस गोल की बदौलत आत्मविश्वास से भरी भूटान को 2.1 से हराने में सफल रहा।
भूटिया ने बताया यह ऐसा प्रदर्शन था जिसमें कुछ भी टीम के लिये सही नहीं रहा। फुटबाल में ऐसा होता है और यह किसी अन्य टीम के साथ भी हो सकता है।
उन्होंने कहा आपको सेमीफाइनल मुकाबले पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। यह एक खराब मुकाबला था। हम सब जूझ रहे थे। यह योजना के मुताबिक नहीं गया।
भूटान ने करिश्माई किनले डोरजी के 18वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत बढ़त बनायी थी। इसके बाद भारत ने 30वें मिनट में सुनील छेत्री की मदद से बराबरी की। इसके बाद गौरमांगी ने अतिरिक्त समय में टीम को जीत दिलायी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]