For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल द्रविड़ के अद्भुत कैच देख रह जाएंगे हैरान, हरभजन ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। जब स्लिप या लेग साइड में राहुल द्रविड़ तैनात होते थे तो किसी भी बल्लेबाज के लिए उनके पास से गेंद को भेजना बेहद मुश्किल भरा काम रहता था। द्रविड़ ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग के लिए भी काफी मशहूर रहे। उन्होंने कई बार ऐसे कैच लपके हैं जिनपर यकीन पर पाना मुश्किल हो जाता है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के बेस्ट फील्डरों में से एक माना जाता है। द्रविड़ ने 210 कैच टेस्ट में पकड़े। ज्यादातर कैच स्लिप में लपके गए हैं। अब हरभजन सिंह ने द्रविड़ के कैच कलेक्श के वीडियो को शेयर कर द्रविड़ के पुराने दिनों को ताजा कर दिया है।

हरभजन ने द्रविड़ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए एक मोंताज वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके द्वारा लिए गए कुछ बेस्ट कैच हैं। हरभजन ने राहुल द्रविड़ के कैच कलेक्शन के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''राहुल द्रविड़ के शानदार कैच।'' वीडियो में द्रविड़ के ऐसे अद्भुत कैच दिखाए गए हैं जिन्हें देख आप भी हैरान रह जाओगे। हालांकि जिन लोगों ने द्रविड़ को खेलते हुए देखता है वो समझते हैं कि द्रविड़ के लिए मुश्किल कैच लपकना कोई मुश्किल काम साबित नहीं होता था।

हरभजन द्वारा शेयर की गई वीडियो को देख कई पूर्व दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी। वीवीएस लक्ष्मण ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया- सनसनीखेज। वहीं, अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन ने भी हरभजन के वीडियो पर कमेंट किया। आपको बता दें कि द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक कैच (210) लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2012 में संन्यास लिया था लेकिन उनका यह रिकाॅर्ड अभी भी कायम है। द्रविड़ के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 205 कैच लपके जबकि तीसरे नंबर पर जैक कैलिस (200) हैं।

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 10:50 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+