जिस बच्चे ने डायपर पहनकर लगाए शाॅट, उसे गांगुली ने पहुंचा दिया मैदान तक
नई दिल्ली। जज्बा होना चाहिए, उम्र भी फिर कोई मायने नहीं रखती और ये बात साबित की है महज तीन साल के उस बच्चे ने जिसने कुछ महीने पहले डायपर पहनकर घर में ही करारे शाॅट लगाकर सुर्खियां बटोरीं थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं शेख शाहिद। ये वही बच्चा है, जिसकी बैटिंग का वीडियो पिछले साल दिसंबर में सामने आया था जिसे देख माइकल वॉन, केविन पीटरसन और ब्रैड हॉग जैसे दिग्गज भी हैरान रह गए थे। इन दिग्गजों ने शाहिद को क्रिकेट का भविष्य बताया तो अब बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली भी इस बच्चे को तैयार करने के लिए आगे आ गए हैं। गांगुली ने शाहिद को प्रैक्टिस करवाने के लिए मैदान तक पहुंचाने का काम कर दिया है।

अकादमी में मिला दाखिला
दरअसल, गांगुली की क्रिकेट अकादमी में भी कोलकाता निवासी इस तीन वर्षीय बल्लेबाज को दाखिला मिल गया है। शाहिद के कोच अमित चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें 21 मार्च को शाहिद के साथ एकेडमी आने को कहा गया है। यही नहीं, गांगुली ने शाहिद को अपने मशहूर गेम शो 'दादागीरी अनलिमिटेड' में खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया। वीं आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव वाॅ भी इस बच्चे के मुरीद हो गए हैं। स्टीव वाॅ बीते दिनों उससे मिलने खुद चलकर उसके कोलकाता स्थित घर पहुंचे थे। वे इस छोटे क्रिकेटर पर अपनी आगामी किताब में पूरा अध्याय लिख रहे हैं।

गांगुली के खास शो में भी आएगा नजर
गांगुली के टीवी गेम शो 'दादागीरी अनलिमिटेड' के सीजन-8 में शाहिद नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद के पिता शेख शमशेर ने बताया, 'हमें 2 मार्च को फोना आया था फिर शूटिंग के लिए 7 मार्च को बुलाया गया। शूटिंग जब शुरू हुई तो गांगुली ने शाहिद को स्टेज पर बुलाया। फिर कहा कि जिस बच्चे को मैं स्टेज पर बुला रहा हूं उसे दुनिया जानती है। इसके बाद स्क्रीन पर शाहिद का डायपर पहनकर बल्लेबाजी करने वाला पुराना वीडियो दिखाया गया। साथ ही माइकल वॉन, केविन पीटरसन, ब्रैड हॉग समेत विभिन्न दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा शाहिद की तारीफ में सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स भी दिखाए गए।

बल्लेबाजी का लिया टेस्ट
यही नहीं, गांगुली ने शाहिद की बल्लेबाजी का टेस्ट भी लिया। गांगुली ने शाहिद को पहले तीन गेंदें डाली लेकिन वो शाॅट नहीं लगा सका। इसके बाद गांगुली ने शाहिद से कहा, ''तुम शाॅट मारो, मैं तुम्हारी बल्लेबाजी देखना चाहता हूं।'' इसके बाद शाहिद ने गांगुली की गेंदों पर शाॅट लगाए जिसे देख 'दादा' बेहद खुश हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
