For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

द्रविड़ के साथ काम करके मेरा खेल काफी अच्छा हुआ है- सैम बिलिंग्स

इंग्लैंड टीम के विकेट कीपर राहुल द्रविड़ के साथ काम करके काफी कुछ सीख रहे हैं, खुद बिलिंग्स ने द्रविड़ के अनुभव का माना लोहा

By Ankur

पुणे। इंग्लैंड की टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि आईपीएल में उनके साथ काम करने का मुझे काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि स्पिन गेंदबाजों को खेलने में मुझे काफी मदद मिली है।



आईपीएल में सैम बिलिंग्स दिल्ली डेयर डेविल्स टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में राहुल द्रविड़ के साथ काम करके काफी लाभ हुआ। बिलिंग्स यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि इतना फायदा उन्हें पिछले कई सालों में नहीं हुआ जितना राहुल द्रविड़ के साथ काम करके हुआ है। बिलिंग्स का कहना है कि इसमे कोई शक नहीं है कि पिछले एक साल में मेरे कैरियर में सबसे अधिक सुधार हुआ है, अलग अलग माहौल में अपने खेल को सुधारना हमेशा से ही बेहतरीन अनुभव रहा है।

काफी कुछ सीखने को मिलता है आईपीएल में
आईपीएल में छह हफ्तों के दौरान जबरदस्त स्पिन गेंदबाजों का सामना करना काफी बेहतरीन अनुभव है, इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, आप हमेशा अपने खेल को सुधारने की कोशिश करते हैं, राहुल द्रविड़ ने स्पिन को सबसे अच्छी तरह से खेला है, ऐसे में उनके अनुभव से सीखना काफी जबरदस्त अनुभव है, टीम के कोच अप्टॉन पैडी के साथ भी काफी कुछ सीखने को मिला।

इसे भी पढ़ें- गुजरात लायंस के सामने बेंच की ताकत है सबसे बड़ी समस्या

बिलिंग्स ने कहा कि द्रविड़ के अनुभव का हमेशा लाभ होता है, यह सम्मान की बात है, इतने बड़े खिलाड़ी से आप हमेशा कुछ ना कुछ सीखते हैं। वहीं अपनी टीम के बारे में बात करते हुए बिलिंग्स ने कहा कि दिल्ली की टीम काफी सधी हुई टीम है, हालांकि सीरीज में पहला मैच बेंगलुरू के हाथों हारना निराशाजनक था, लेकिन हम अगले मैच पर फोकस कर रहे हैं, पिछले मैच में भी काफी कुछ बेहतर था जिसे हमें याद रखने की जरूरत है।

सभी टीमें मजबूत दावेदार
तमाम टीमों के बारे में बात करते हुए बिलिंग्स ने कहा कि सभी टीमें मजबूत दावेदार हैं, सभी टीमों के बाद धाकड़ बल्लेबाज हैं, स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन हम अपनी क्षमता के आधार पर खेल को खेलेंगे, हम किसी भी टीम को हरा सकते है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ना सिर्फ बेहतर तेज गेंदबाज हैं बल्कि हमारे पास अच्छे स्पिन गेंदबाज भी हैं, जिसमें जयंत यादव और शाबाज नदीम अहम हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+