सहवाग समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए किया आवेदन
नई दिल्ली। टीम इंडिया का कोच कौन होगा इसको लेकर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द अनिल कुंबले की जगह टीम इंडिया को नया कोच मिल जाएगा। क्या आपको पता है कि इस बार कोच के लिए जो बड़े नाम रेस में हैं उनमें भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी रेस में हैं।
सहवाग ने टीम इंडिया के कोच को लेकर किया है अप्लाई
टीम इंडिया के कोच को लेकर वीरेंद्र सहवाग समेत 6 पूर्व क्रिकेटरों ने आवेदन किया है। इनमें वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के हेड कोच के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन है इस रेस में...

जानिए वो 6 नाम जिन्होंने किया है कोच के लिए आवेदन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई थी और बोर्ड को तय समय सीमा के अंदर 6 आवेदन मिले हैं। इनमें चार भारतीय हैं, जिनमें वर्तमान कोच अनिल कुंबले का नाम भी शामिल है। इनके साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग, लालचंद राजपूत और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोडा गणेश का नाम शामिल है।

कुंबले ने फिर किया है हेड कोच के लिए अप्लाई
इन भारतीय नामों के अलावा टॉम मूडी और रिचर्ड पाइबस ने भी कोच के पद की रेस में हैं। जब वनइंडिया टीम ने गणेश से इस संदर्भ में बात की तो उन्होंने माना कि उन्होंने कोच की पोस्ट के लिए अप्लाई किया है। अब देखते हैं कि क्या होता है? हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल में वीरेंद्र सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर के तौर पर जुड़े थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी भी हैं रेस में
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी श्रीलंका टीम के कोच रह चुके हैं। वो हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कोच का पद संभाला। बता दें कि पिछले साल अनिल कुंबले को एक साल के लिए टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो जाएगा।

जल्द मिल जाएगा टीम इंडिया को नया कोच
टीम इंडिया का नया कोच कौन होगा इसका चुनाव बीसीसीआई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) करेगी। जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें कहा जा रहा है कि वर्तमान कोच अनिल कुंबले और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बीच विवाद चल रहा है।
Tom Moody,Virender Sehwag, Lalchand Rajput,Doda Ganesh,Richard Pybus and Anil Kumble have applied for post of team coach: BCCI Sources pic.twitter.com/EK7Kb0ODhZ
— ANI (@ANI_news) June 1, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications