इस IPL से होगी टीवी पर 'जूजू' की वापसी
मुंबई। आज से एक बार फिर से इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल की धमाकेदार शुरूआत होने जा रही है और आज से ही आपके चहेते विज्ञापन करेक्टर 'जूजू' की भी वापसी होने जा रही है। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक बार फिर से 'जूजू' को लेकर वापस आ रही है।
गौरतलब है कि एलियन की तरह दिखने वाले 'जूजू' नाम के इन विचित्र चरीत्रों वाला वोडाफोन की विज्ञापन श्रृंखला काफी चर्चित रही थी।कंपनी अब इंटरनेट की स्पीड को आधार बनाकर जूजू वाले विज्ञापनों की बिल्कुल नई श्रृंखला पेश करेगी।
वोडाफोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ब्रांड कम्युनिकेशंस एवं इनसाइट) रोनित मित्रा ने मीडिया में विज्ञप्ति जारी कर कहा, "आईपीएल में देश में सबसे बड़ा खेल मंच है, जिसके जरिए काफी कम समय में देश में काफी बड़े दर्शक वर्ग को संबोधित किया जा सकता है।यह विज्ञापन श्रृंखला छोटी ही होगी, लेकिन यादगार कहानियों के साथ पेश की जाएगी। इसमें कंपनी द्वारा प्रदत्त 3जी इंटरनेट डेटा की स्पीड के बारे में बताया जाएगा, जिसके जरिए हमारे उपभोक्ता अपने प्रिय के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।"
तो दोस्तों इस बार आपके सामने मस्ती और रोमांच को पूरी तरह परोसा जायेगा आईपीएल 8 में इसलिए डोंट मिस इट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
