Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो अनुष्का बन गई हैं विराट के लिए सपोर्ट सिस्टम!

मेलबर्न। इन दिनों विराट कोहली का सितारा बुलंदी पर है, जहां मैदान पर उनके चौके-छक्के कमाल कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर उनका इश्क भी परवान चढ़ रहा है। अभी तक अपने रिश्ते पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मीडिया से कुछ नहीं कहते थे लेकिन पिछले कुछ वक्त से दोनों ने खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार के बारे में हर किसी को बताना शुरू कर दिया है।

और इसलिए अब मीडिया ने भी अनुष्का को विराट कोहली का सपोर्ट सिस्टम कहना शुरू कर दिया है। जिस तरह से आस्ट्रेलिया में विराट ने अभी तक बैटिंग की है उसके बाद उन लोगों के मुंह पर तमाचा पड़ गया है जो कि अनुष्का को विराट के लिए अनलकी बताते थे। ताज्जुब तो तब होता है जब आलोचना करने वालों ने कहना शुरू कर दिया कि अनुष्का इस समय विराट कोहली के लिए सपोर्ट सिस्टम का काम कर रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर विराट-अनुष्का के इश्क की बातें होती हैं और लोग अनुष्का को विराट का लकी लेडी -लव कहते हैं।

जो लोग क्रिकेट को समझते हैं उन्हें पता है कि सपोर्ट सिस्टम का क्या अर्थ होता है...जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें हम मोटी भाषा में समझाना चाहेंगे कि जो सिस्टम खिलाड़ी की मैदान पर रक्षा करें और वो चोटिल होने से बचे उसे सपोर्ट सिस्टम कहा जाता है। अनुष्का के इश्क की ताकत विराट को दिलो-दिमाग पर टेंशन फ्री बनाती है और वो बिना प्रेशर के मैदान पर बैटिंग करने आते हैं जो कि उनकी बल्लेबाजी की खासियत है और नतीजा तो आपको दिख ही रहा है इसलिए कहा जा रहा है कि अनुष्का हैं विराट की सपोर्ट सिस्टम।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+