Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले टी-20 में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया

पुणे। पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लंका की टीम ने टीम इंडिया को महज 101 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। जबकि महज 18 ओवर में ही श्रीलंका ने 105 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। तस्वीरों में देखिये टीम इंडिया का पतन और लंका का जश्न

टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में विकेट झटक कर मैच में टीम की मौजूदगी का ऐहसास कराया। नेहरा ने डिकवेला को महज 4 रन के स्कोर पर धवन के हाथों लपकवा दिया। जबकि अपने अगले ही ओवर में नेहरा ने लगातार दूसरा विकेट झटका। इस बार भी उन्होंने गुनाथिलका को 9 रन के स्कोर पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया।

लंका की ने दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सधी हुई बल्लेबाजी की और 11वें ओवर तक टीम का स्कोर 60 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन तभी अपना पहला ओवर करने आये आर अश्विन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर कपूगेदरा को 25 रन के स्कोर पर पगबधा आउट करके पवेलियन की राह दिखा दी।

वहीं पार्ट टाइम गेंदबाज की भूमिका निभा रहे सुरेश रैना ने सेट बल्लेबाज दिनेश चंडीमल को 35 रन के स्कोर पर पगबधा आउट कर टीम इंडिया के लिए कुछ उम्मीद जगायी। इसके बाद अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में शनाका को महज 3 रन पर पवेलियन पहुंचा दिया।

टीम इंडिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। आठ खिलाड़ी दहायी का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि आर अश्विन टीम के सर्वाधिक स्कोरर रहे। उन्होंने 31 रनों की नाबाद पारी खेली।

टीम इंडिया- एमएस धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे।
श्रीलंका- दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुनातिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सीकुग्गे प्रसन्ना, मिलिंदा सिरिवर्दना, चमारा कपुगेदरा, तिसारा परेरा, दसुन शनाका, सचित्र सेनानायके, कसुन राजिथा और दशमंथा चमीरा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+