Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रॉय के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने धमाकेदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड की जगह टी-20 विश्कप के फाइनल में जगह पक्की की। टी-20 विश्वकप के 6 शर्मनाक रिकॉर्ड

टी-20 विश्वकप से बाहर हुए युवी, रवि शास्त्री बोले कमी खलेगी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया और न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को महज 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। रॉय को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। Video- वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले एक और जबरदस्त मौका-मौका

इंग्लैंड की ओर से जेजे रॉय औऱ एडी हेल्स ने तूफानी शुरुआत दी और 82 रनों की साझेदारी कर डाली। रॉय ने 50 गेंदों का सामना करते हुए आतिशी 78 रनों की पारी खेली। फ्लॉप बल्लेबाजों को शास्त्री की चेतावनी, कहा सिर्फ 2 बल्लेबाज नहीं दिला सकते जीत

रॉय ने अपनी पारी में 11 चौके औऱ 2 छक्के लगाये। इसके बाद जेई रूट ने 27 और जेसी बटलर ने 32 रनों की पारी खेल इंग्लैंड की जीत की राह दिखायी।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी और 10.3 ओवर में 91 रन बनाये थे। लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज इस शुरुआत को भुना नहीं सके।

न्यूजीलैंड की ओर से मुनरो ने 46, विलियंसन ने 32 और एंडरसन ने 28 रन की पारी खेली और 8 विकेट गंवाकर 153 रन बनाये। वहीं इंग्लैंड की ओर से बीए स्टोक्स ने 3 विकेट लिये।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+