न्यूजीलैंड के खिलाफ आज शुरु होगा भारत का टी-20 विश्वकप अभियान

नागपुर। टी-20 विश्वकप में भारत की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले से हो रही है। दोनों ही टीमों के लिए सीरीज का यह पहला मुकाबला है। यह छठां टी-20 विश्वकप हैं और किसी भी मेजबान टीम ने अभी तक इसे नहीं जीता है। ऐसे में भारत के पास यह मौका है कि वह सीरीज को बतौर मेजबान टीम जीत रिकॉर्ड कायम करे।

T20 World Cup 2016: टीम इंडिया का एंथम सांग रिलीज, 'प्ले बोल्ड' की ख्वाहिश

टी-20 फॉर्मेट में लगाता जीत से टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अहम मैच से पहले भारत ने दो अभ्यास मैच खेले हैं जिसमें से एक में उसे जीत जबकि दूसरी में हार का सामना करना पड़ा था।

टी-20 विश्वकप में हर टीम की जर्सी है खास, जानिये रैंकिंग

धोनी की टीम ने पिछले सात टी-20 में लगातार जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी टी-20 में हराया नहीं है। अभी तक दोनों टीमों के बीच चार टी-20 मैच हुए हैं जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत के लिए विराट कोहली अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले दो महीनों में 7 पारियों में 4 अर्धशतक जमा चुके हैं और उनका औसत 50 से उपर है।

वहीं युवराज सिंह, सुरेश रैना, धोनी और हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा टीम के लिए काफी गहरायी मुहैया कराते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से ब्रैंडम मैक्कुलम का नहीं होना निराश कर सकता है। लेकिन केन विलियम्सन की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम के हौसले बुलंद हैं। कई दिग्गज भी न्यूजीलैंड को टी-20 विश्वकप का प्रबल दावेदार बताया है।

मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, ग्रांट एलियोट, रोस टेलर और कोरे एंडरसन जैसे घातक बल्लेबाज भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। नागपुर में होने वाले इस मैच को बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जा रहा है। पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती हैं कि इस मैच रनों का अंबार लगेगा।

पिछले साल इस मैदान पर भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था। इस टेस्ट मैच से विपरीत यह पिच पूरी तरह से नये कलेवर में होगी। उस वक्त आईसीसी रेफरी जेफ क्रो ने पिच को काफी खराब रेटिंग दी थी। वह मैच महज तीन दिन के भीतर भारत ने 124 रन से जीत लिया था।

अश्विन ने मैच में 11 विकेट हासिल किये थे जबकि रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। लेकिन इस मैच के लिए पिच को बल्लेबाजो के लिए मददगार बनाया गया है। मैदान की क्षमता 44900 है। जबकि सारे टिकट पहले ही बिक चुके है। मैच शाम को 7.30 बजे नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन ( कप्तान ), कोरे एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, ग्रांट एलियोट, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, मिशेल मैक्लीनागन, कोलिन मुनरो, नाथन मैकुलम, हेनरी निशोल्स, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर

Story first published: Tuesday, March 15, 2016, 7:10 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+