कानपुर वनडे में टीम इंडिया की हार की 5 मुख्य वजहें
कानपुर। भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे में आर अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरआत दी थी। लेकिन महज 4.4 ओवरों के बाद अश्विन को लगी चोट ने पूरे मैच की तस्वीर बदल दी। अश्विन ने 4.4 ओवर में महज 14 रन देकर एक विकेट अपने नाम कर लिया था। लेकिन जिस वक्त फील्डिंग करते समय अश्विन दाये हाथ की उंगली में चोट लगी वह मैच के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
ऐसे टीम इंडिया की हार के लिए पांच अहम वजहों से हम आपको रूबरू करायेगे। ना सिर्फ अश्विन बल्कि अहम वजहें जिसके चलते टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

अश्विन का मैच में घायल होना
कप्तान धोनी ने मैच के बाद खुद इस बात को स्वीकार किया कि अश्विन का घायल होना टीम के लिए काफी नुकासदायक साबित हुई।

इमरान ताहिर का लगातार दो विकेट लेना
जिस वक्त टीम इंडिया को 24 गेंद पर सिर्फ 35 रन बनाने थे उस वक्त इमरान ने एक के बाद एक दो विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को धूमिल कर दिया।

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की आखिरी छह ओवरों में वापसी
टीम इंडिया ने आखिरी 6 ओवरों में जिस तरह से अपनी धार खोयी उसका अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर फायदा उठाया। आखिरी छह ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 86 रन बटोरे।

डिविलियर्स का तूफान
क्रिकेट के हर फॉर्मेट में जिस तरह से एबी डिविलियर्स ने अपनी धमक दर्ज करायी है वह टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हुई। 73 गेंदों में 104 रनों की डिविलियर्स के तूफान ने दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

नवोदित रबाड़ा की जबरदस्त गेंदबाजी
मैच के आखिरी ओवर में जिस तरह रबाड़ा ने बेहतरीन गेंदबाजी की उसने टीम इंडिया के हाथ से मैच छीन लिया। आखिरी ओवर में 11 रन टीम को बनाना था लेकिन रबाडा ने सिर्फ 5 रन खर्च किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications