Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब भगवान के बैट से खेलेंगे 1009 रन बनाने वाले प्रणव धानवाड़े

मुंबई। महज 15 साल की उम्र में मुंबई के प्रणव धानवाड़े ने जिस तरह से 1009 रन का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है, उसके बाद उन्हें एक के बाद कई सरप्राइज मिल रहे हैं।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुद प्रणव को अपना एक बैट बतौर गिफ्ट भेंट किया है। सचिन ने यह बैट प्रणव को दुनिया में पहला ऐसा खिलाड़ी बनने पर जिसने 1000 रन एक पारी में बनाया हो दिया है।

सचिन ने ट्वीट करके प्रणव को बधाई देते हुए कहा था अभी बहुत सी उपलब्धि हासिल करनी है। प्रणव को की दिग्गजों ने बधाई दी है। इसमें सचिन के अलावा धोनी सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

एमसीए ने प्रणव को हर महीने दस हजार रुपए देने का ऐलान किया है। एमसीए के अध्यक्ष शरद पवार की ओर से उन्हें यह मदद देने की घोषणा की गयी है। इस स्कॉलरशिप के जरिए प्रणव को अगले पांच साल तक हर महीने दस हजार रुपए की मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि कल्याण के एमसी गांधी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाले प्रणव ने महज 395 मिनट में 323 गेंदों का सामना करते हुए 59 छक्के लगाये और 124 चौके जड़कर 1009 रन बना डाले थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+