कपिल देव ने सचिन के योगदान और क्षमता पर उठाये सवाल
नई दिल्ली। भारत को क्रिकेट का पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने मास्टर ब्लास्टर की क्षमता पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि सचिन अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके।
Video: भज्जी संग ससुराल में गीता बासरा सिंह का पहला करवाचौथ आज
कपिल देव ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि सचिन तेंदुलकर पनी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि सचिन इस बात की जानकारी थी कि कैसे तीहरे और चौथे शतक लगाये जाते हैं।
कपिल ने कहा कि मुझे गलत नहीं समझना चाहिए लेकिन सचिन तेंदुलकर के अंदर बहुत क्षमता थी लेकिन वह अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर सके।
पूर्व कप्तान ने कहा कि सचिन चाहते तो तीहरे और चौथे शतक मार सकते थे क्योंकि उन्हें यह मालूम था कि इसे कैसे किया जाना है। उन्होंने कहा कि सचिन इससे कहीं ज्यादा दे सकते थे क्रिकेट को जितना उन्होंने दिया है।
कपिल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि सचिन ने अपने आप को मुंबई क्रिकेट से जोड़े रखा उन्होंने अपने आप को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से जोड़ने की कोशिश नहीं की।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/PaQUloCRhv0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
सचिन विवियन रिचर्डस की तुलना में बेहतर नहीं थे, कपिल ने कहा कि विवियन रिचर्ड की तरह सचिन गेंदबाजों की बखिया नहीं उधेड़ते थे। अगर मैं उनके साथ कुछ और समय बिताता तो कहता कि जाओ खुलकर सेहवाग की तरह खेलो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
