For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2015 विश्व कप होगा महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी विश्व कप !

बेंगलुरू। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विश्व कप के बाद रिटायरमेंट के कयास लगाये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि धोनी इस विश्व कप के बाद एकदिवसीय मैचों से भी सन्यास ले लेंगे। मौजूदा टीम में 11 ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि पहली बार विश्व कप खेल रहे हैं ऐसे में धोनी के लिए अगले विश्व कप तक टीम में बने रहना बड़ी चुनौती है।

इस बार की विश्व कप की टीम में 15 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं। विराट कोहली, सुरेश रैना, आर अश्विन ने पिछले विश्व कप में हिस्सा लिया था। लेकिन बाकी के सभी खिलाड़ी इस विश्व कप में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में 33 साल की उम्र पार कर चुके धोनी अब यंग ब्रिगेड का हिस्सा नहीं रह पायेंगे।

हाल ही में धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के चलते टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने कहा था कि व एकदिवसीय और टी-20 में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दुनिया के बेहतरीन मैच विनिंग प्लेयर के रूप में जाने जाने वाले धोनी के लिए 2019 के विश्व कप में हिस्सा लेना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। 2019 विश्व कप के आने के साथ ही धोनी की उम्र 38 के पार हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले एक या दो साल में धोनी एकदिवसीय मैचों से भी सन्यास ले सकते हैं।

वहीं जिस तरह से विराट कोहली की टीम में लोकप्रियता बढ़ी है और उनका प्रदर्शन दिन पे दिन बेहतर हुआ है वह भी धोनी के लिए बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर धोनी और कोहली के बीच काफी विवाद की भी खबरें आयी थीं। यही नहीं ड्रेसिंग रूम का माहौल भी हाल के दिनों में चर्चा का विषय रहा है।

जिस तरह से 2011 विश्व कप के बाद सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था माना जा रहा है कि धोनी भी इस विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। सचिन तेंदुलकर संन्यास लेते वक्त कहा था कि वह 2015 का विश्व कप नहीं खेल सकते ऐसे में युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह बनाने के लिए मुझे संन्यास ले लेना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+