Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक सैनिक का बेटा आज दिलाएगा टीम इंडिया को जीत

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला अहम है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज आमने-सामने होगी। वेस्टइंडीज के पावर मशीन क्रिस गेल भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं तो वहीं टीम इंडिया के विराट कोहली अपने पूरे फॉर्म में हैं। लेकिन सिर्फ विराट अकेले टीम इंडिया को फाइनल में नहीं पहुंचा सकते हैं। खुद कोच रवि शास्त्री भी इस बात को कह चुके हैं। Video: गेल ने खोला राज, कैसे टीम इंडिया के गेंदबाजों का करेंगे सामना?

ऐसे में टीम इंडिया में हुई नई एंट्री भारत को फाइनल तक का सफर तय कराएगी। हम बात कर रहे हैं चोटिल युवराज सिंह के रिप्लेसमेंट मनीष पांडे की। मनीष पांडे ने कई मौके पर ये बात साबित किया है कि वो टीम को अकेले दम पर जीत दिलाने का दमखम रखते हैं। हलांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि मनीष पांडे एक पूर्व सैनिक के बेटे हैं। आइए जानें मनीष पांडे से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

इन 5 वजहों से मनीष पांडे को टीम इंडिया में मिली युवी की जगह

मनीष एक पूर्व सैनिक के बेटे हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी का हिस्सा रहे हैं। मनीष मूल रुप से नौनीताल के रहने वाले हैं, लेकिन पिता का ट्रांसफर हो जाने की वजह से बैंगलुरु आ गए। आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा पहला शतक लगाने का रिकार्ड मनीष पांडेय के नाम पर रहा है। भारत के लिए सबसे कम इनिंग में वनडे करियर की पहली सेन्चुरी लगाने वाले बैट्समैन बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पांडेय ने 2009 के आईपीएल मैच में पहला शतक जमाया था। मनीष पांडे घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+