चार चयनकर्ताओं ने सहवाग को टीम इंडिया में लेने से इनकार कर दिया था
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग के टीम इंडिया के चयन के बारे में पूर्व चयनकर्ता मदनलाल ने काफी दिलचस्प खुलासा किया है।
मदनलाल ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये साक्षात्कार में बताया कि 1999 में सहवाग का टीम में चयन करने के लिए चार चयनकर्ता तैयार नहीं थे लेकिन। चयनकर्ता उन्हें टीम में जगह दिये जाने के पक्ष में नहीं थे।
मदनलाल ने बताया कि सहवाग पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरे महज एक रन के स्कोर पर शोएब अख्तर ने उन्हें पगबधा आउट करके पवेलियन भेज दिया था।
मदनलाल ने कहा कि कहा मैंने एक दो मैचों में सहवाग को बैटिंग करते हुए देखा था। मुझे उनके भीतर की प्रतिभा का अंदाजा हुआ था, वह डर को मैदान के बाहर रखकर बैटिंग करने उतरते थे, उन्हें बस थोड़े सहारे की जरूरत थी जो मैंने उन्हें दिया था।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूचि में सहवाग का छठा स्थान है और उन्होने अपने जन्मदिन के मौके पर 20 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
