आईपीएल में पारदर्शिता जरूरी: वार्न
वार्न ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर मंगलवार को कहा, "पिछले सप्ताह आईपीएल को लेकर जो कुछ भी हुआ मैं उससे आश्चर्य में हूं। बहुत सारे आरोप लगाए गए। यह सब अपमानजक है। आईपीएल में जो कुछ भी होता है, पूरी तरह पादर्शी होना चाहिए।"
आस्ट्रेलिया के इस महान स्पिन गेंदबाज ने आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर पद से निलंबित किए गए ललित मोदी की फिर से सराहना भी की है। उन्होंने कहा, "आईपीएल के बारे में मोदी के काम और उनकी दूरदृष्टि के लिए मैं उन्हें फिर से बधाई देता हूं। यह एक शानदार टूर्नामेंट है। इसमें खेलकर बहुत मजा आया।"
उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरे मोदी को आईपीएल के चैयरमैन और कमिश्नर पद एवं बीसीसीआई से निलंबित कर दिया गया। बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने निलंबन के साथ ही मोदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके तहत मोदी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications