मेलबर्न। आज भारत और साउथ अफ्रिका का जबरदस्त मैच मेलबर्न में चल रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अफ्रिका को 308 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से बैटिंग के हीरो रहे हैं शिखर धवन जिन्होंने मेलबर्न में आज 137 रनों की शानदार पारी खेली है जिसकी वजह से आज भारत एक बड़े स्कोर पर पहुंचा है।
शिखर धवन की इस खूबसूरत पारी के मुरीद बॉलीवुड सितारे भी हो गये हैं और इसलिए ही सिने अभिनेता आमिर खान ने ट्विटर पर लिखा है.. अपनी चक्की का एड्रेस दे दे भाई।
Shikhar, chakki ka address de de bhai.
— Aamir Khan (@aamir_khan) February 22, 2015 तो वहीं आलिया भट्ट ने भी धवन के कसीदे पढ़ते हुए ट्विट किया है ''Just killingggggg it !!!!''
Just killingggggg it !!!! #IndvSA @SDhawan25 #WorldCup2015 wohooooooooo
— Alia Bhatt (@aliaa08) February 22, 2015 मालूम हो कि शिखर धवन के करियर का यह सातवां सैकड़ा है देखते हैं यह सैकड़ा भारत के लिए क्या पैगाम लेकर आता है? फिलहाल भारत अभी मैच में अफ्रिका पर भारी है। समाचार लिखे जाने तक अफ्रिका ने तीन विकेट पर 180 रन बनाये हैं।