मंगलवार को लाहौर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित इस समारोह में आए मेहमानों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा जबकि मीडिया की नजरों से बचने के लिए प्रीतिभोज ऐन 10 बजे समाप्त कर दिया गया।
इस अवसर पर सानिया ने सफेद रंग का लहंगा पहन रखा था जबकि शोएब काले रंग के सूट में थे। पर्ल कांटिनेंटल होटल में आयोजित इस समारोह में खिलाड़ियों, राजनेताओं, उद्योगपतियों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
प्रमुख मेहमानों में पंजाब प्रांत के राज्यपाल सलमान तासीर, केंद्रीय मंत्री फिरदौस आशिक अवान, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के पुत्र कादिर शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।