पंजाबी फिल्म में एक्टिंग करने वाले बर्थडे ब्वॉय युवी के बारे में 9 तथ्य
लखनऊ। युवराज सिंह को टी-20 विश्वकप में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने के लिए हमेशा याद किये जाते हैं। लेकिन युवराज सिंह के जीवन के कई ऐसे पहलूं हैं जिसे शायद ही कोई जानता हो। विश्वकप 2011 में जिस तरह से युवराज सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के दम पर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अपनी अहम भूमकिा निभायी उसके लिए उन्हें मैन ऑफ दी टूर्नामेंट के भी खिताब से नवाजा गया।
क्रिस गेल की युवराज सिंह को खास बधाई, हैप्पी बर्थडे भाई
युवराज सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे जहां क्रिकेट जगत और सिनेमा जगत उन्हें बधाइयां दे रहा हैं, तो आज हम आपको उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प तथ्य बतायेंगे जिसे आप शायद ही जानते होंगे।

क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे युवी
युवराज सिंह को क्रिकेट से कुछ खास लगाव नहीं था। स्कूल के दिनों में वह केवल टेनिस, फुटबाल और स्केटिंग किया करते थे।

अंडर 14 में स्केटिंग में जीता था गोल्ड
युवराज सिंह ने स्केटिंग अंडर 14 वर्ग में गोल्ड मेडल का खिताब जीता था।

युवराज सिंह को धूप में खेलना नहीं पसंद था
युवराज सिंह को धूप में खेलने से बचने के लिए क्रिकेट से दूर रहते थे।

युवी के पिता थे क्रिकेटर
युवराज सिंह के पिता खुद एक क्रिकेटर थे लेकिन चोटिल होने की वजह से उनका सपना पूरा नहीं हुआ जिसे वह यूवी के द्वारा पूरा करना चाहते थे।

युवराज अपने पिता को हिटलर मानते थे
युवराज बताते हैं कि उनके पिता उन्हें सिर्फ 30 मिनट खेलने की इजाजत देते थे। जिसके चलते वह उनसे नफरत करते थे और हिटलर मानते थे लेकिन आज अपनी उपलब्धि के लिये वह पिता को शुक्रिया कहते हैं।

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं युवी
बचपन में युवराज सिंह एक पंजाबी फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं।

जल्द आ सकती है युवी की बायोपिक
सूत्रों की मानें तो युवराज सिंह के जीवन पर एक बायोपिक बन रही है जिसमें युवी का किरदार अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं।

अंपायर के उपर बल्ला फेंक दिया था
एक बार युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर अपना आपा खो दिया था और अंपायर के फैसले के खिलाफ अपना बल्ला फेंक दिया था। हालांकि सचिन की डांट के बाद उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।

12 को जन्मदिन 12 नंबर की जर्सी
युवी का जन्मदिन 12वें महीनें में 12 तारीख को होता है और उनकी जर्सी का नंबर भी 12 था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications