श्रीलंका टूर पर नहीं नजर आयेंगे कोहली जानिए क्यों?
मुंबई। आस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज विराट कोहली आपको श्रीलंका टूर पर नजर नहीं आयेंगे क्योंकि उन्हें इस टूर पर आराम दिया गया है। आपको बता दें कि सोमवार को टीम का ऐलान किया गया जिसमें कोहली को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह अब टीम में लेफ्ट हेंडर पवन नेगी नजर आयेंगे। पवन नेगी का चयन पहली बार टीम में हुआ है।
आपको बता दें कि टी 20 के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बीसीसीआई ने ये फैसला इस महीने के आखिर में बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाले एशिया कप और मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्दे नजर लिया गया है।
विराट की जगह लेंगे पवन नेगी
गौरतलब है कि श्रीलंका टूर के तीन टी-20 मैचों की सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है। बाकी इसके अलावा टी 20 के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं है। टीम वो ही है जो आस्ट्रेलिया में थी।
टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडेय, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
