सात जन्मों के बंधन में आज बंधेंगे हरभजन और बासरा
जालधंर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्टर-मॉडल गीता बासरा लंबे वक्त से कर रहे थे, आज दोनों का प्यार एक मुक्कमल तस्वीर में बदलने जा रहा है, जी हां आज है भज्जी और गीता की शादी।
जो कि जालंधर से 20 किलोमीटर दूर फगवाड़ा में एक होटल में होगी, जहां दोनों सितारों के पारिवारिक लोग, रिश्तेदार और दोस्तों के अलावा क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
खबर है कि आज अपनी शादी में गीता डिजाइनर अर्चना कोच्चर के हाथों तैयार किया गया लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहने नजर आएंगी जिसे वो कमरबंध और मांग टीके के साथ पहनेंगी और इसके बाद वो अपने रिसेप्शन पार्टी में गहरे नीले रंग का लहंगा पहनें दिखेंगी।
इस शादी के बाद एक नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन होगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को न्यौता भेजा गया है। इसके अलावा रिसेप्शन में साउथ अफ्रीका टीम के सारे खिलाड़ी भी पहुंचेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
