धोनी की मंशा पूरी विश्वकप 2015 की टीम में युवी को जगह नहीं
मुंबई। अब से थोड़ी देर पहले बीसीसीआई ने विश्वकप 2015 की अंडर 15 टीम का ऐलान कर दिया है और जैसा कि अनुमान था कि युवराज सिंह को टीम में जगह मिल सकती है अगर रविंद्र जडेजा अनफिट होते हैं तो लेकिन रविंद्र जडेजा अनफिट नहीं हुए और युवराज को टीम में जगह नहीं मिली।
वैसे कहा जा रहा था कि टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी नहीं चाहते थे कि युवी की टीम में वापसी हो, फिलहाल युवराज की टीम में एंट्री तब ही हो सकती थी जब जडेजा अनफिट होते लेकिन फिटनेस मास्टर नीतिन पटेल की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि जडेजा की चोट अगले दस दिनों में ठीक हो जायेगी जिसके कारण वो विश्वकप 2015 आसानी से खेल सकते हैं। गौरतलब है कि जडेजा इन दिनों कंधे की चोट से जूझ रहे हैं।
मालूम हो कि विश्वकप 2015 की शुरूआत 14 फरवरी से 29 मार्च के बीच में होगा। इस बार विश्वकप 2015 का आयोजन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिल कर रहे हैं।
विश्वकप 2015 की अंतिम 15 की जो टीम है वो निम्नलिखित है...
1.महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)
2.विराट कोहली (उपकप्तान)
3. अजिंक्य रहाणे
4.शिखर धवन
5.रोहित शर्मा
6.स्टुअर्ट बिन्नी
7.सुरेश रैना
8.रवींद्र जडेजा
9.अंबाती रायडू
10.अक्षर पटेल
11.रविचंद्रन अश्विन
12.भुवनेश्वर कुमार
13.मोहम्मद समी
14.उमेश यादव
15. इशांत शर्मा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
