दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच धर्मशाला में होगा, जानकर चकित हुए कप्तान
चंडीगढ़। दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे पर पहला मैच 2 अक्टूबर से शुरु होगा। पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। लेकिन पहले मैच की जगह को लेकर अफ्रीका कप्तान डू प्लेसिस को यकीन नहीं हो रहा है।
बूटअप कैंप के लिए धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, कोहली ने शेयर की सेल्फी
Video- दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज से पहले जारी हुआ ऐतिहासिक वीडियो
डु प्लेसिस ने कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ और यकीन नहीं हो रहा था कि पहला मैच धर्मशाला में होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां का तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियश रहता है जोकि हमें काफी मदद करेगा।
डूप्लेसिस ने कहा कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से धर्मशाला में मैच खेला है और यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। अफ्रीकी कप्तान ने कहा कि धर्मशाला की पिच काफी अच्छी हैं और यहां बेहतर पेस और बाउंस गेंदबाजों को मिलता है।
लिहाजा हम कोशिश करेंगे कि धर्ममशाला की कंडीशंस का पूरा लाभ उठा सके। आपको बता दें कि टी-20 टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डूप्लेसिस, टेस्ट टीम के हाशिम अमला और वनडे के कप्तान एबी डिविलियर्स होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
