Shocking-भारत पाकिस्तान के बीच 1986 में खेला गया मैच 2014 में दोहराया गया
लखनऊ। क्रिकेट के मैदान पर भारत पाकिस्तान हमेशा से ही एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी रहे हैं। जब भी दोनों देश क्रिकेट के मैदान में आमने सामने होते हैं क्रिकेट का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले मैच दुनिया की किसी भी सीरीज से कहीं अहम होते हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले मैंच को टीवी पर तकरीबन 10 करोड़ दर्शक देखते हैं।
क्रिकेट के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा
भारत-पाकिस्तान के बीच 2011 के विश्वकप में खेले गये मैच को 90 करोड़ 88 लाख दर्शकों ने टीवी पर देखा था। इस आंकड़े से आप दोनों टीमों के बीच मैच के रोमांच का अंदाजा लगा सकते हैं। दोनों देशो के बीच 1 अक्टूबर 1978 से आजतक 127 मैच हो चुके हैं। वहीं आंकड़ों में पाकिस्तान भारत से बेहतर नजर आता है। 127 मैचो में 72 में पाक को जबकि भारत ने 51 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 4 मैचों में कोई फैसला नहीं आया।
लेकिन इन तमाम मैचों के बीच दो ऐसे मैच भी हैं जिनमें समानता आपको चौंका देगी। 1986 और 2014 के एशिया कप में दोनों टीमों के बीच खेले गये मैच के आंकड़े जो शायद ही आप जानते हों

दोनों ही मैच में पाक ने टॉस जीत गेंदबाजी ली
दोनों ही मैच ना तो पाकिस्तान और ना ही भारत में खेले गये। 1986 का मैच शारजाह जबकि 2014 का मीरपुर में खेला गया। दोनों ही मैचों में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

दोनों ही मैच में भारत ने बनाये 245 रन
दोनों ही मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 245 रन बनाये।

भारतीय ओपनर्स ने जड़े 2-2 छक्के
दोनों ही मैचों में भारत के ओपनर्स ने दो छक्के जड़े। 1986 में के श्रीकांत ने जबकि 2014 में रोहित शर्मा ने दो छक्के जड़े।

दोनों ही मैच में भारत के 3 खिलाडियों ने लगाया अर्थशतक
दोनों ही मैचों में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। के श्रीकांत, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े थे।

दोनों ही मैच में पाक के 2-2 खिलाड़ी रन आउट हुए
दोनों ही मैचों में दो पाकिस्तानी बल्लेबाज रन आउट हुए थे। 1986 में पाकिस्तान के सलीम मलिक व वसीम अकरम जबकि 2014 में मिस्बाह उल हक और शोएक मकसूद रन आउट हुए थे।

10वें नंबर का खिलाड़ी 0 पर आउट हुआ
दोनों ही मैचों में पाकिस्तान का 10वें नंबर का बल्लेबाज 0 के स्कोर पर आउट हुआ था। 1986 में जुल्करनैन जबकि 2014 में सईद अजमल 0 पर आउट हुए थे।

11वें नंबर के खिलाड़ी ने खुद को लगाया दांव पर
दोनों ही मैचों में 11वें नंबर का खिलाड़ी ने सेट बल्लेबाज को स्ट्राइक देने के लिए जोखिम भरा रन लिया।

आखिरी ओवर में गिरे 3-3 विकेट
दोनों ही मैचों में दोनों ही मैचों में भारत की ओर से डाले गये आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरे थे। 1986 में चेतन शर्मा और 2014 में आर अश्विन ने 3-3 विकेट लिये थे।

पाक को छक्के से मिली जीत
दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को छक्के से जीत हासिल हुई। 1986 में जावेद मिंयादाद और 2014 में शाहिद अफरीदी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी।

दोनों ही मैच में पाक को मिली जीत
दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत हासिल हुई।

ये 6 छक्के जिसके बाद गेंद कभी वापस नहीं मिली
ये 6 छक्के जिसके बाद गेंद कभी वापस नहीं मिली
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications