oi-Ankur
न्यूयॉर्क। अमेरिका मे सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न लंबे अरसे बाद एक दूसरे के सामने आये। लेकिन इस बार के मुकाबले में सचिन पर वार्न भारी पड़े।
सचिन तेंदुलकर ने ओपनिंग बेहद ही बेहतरीन तरीके से सहवाग के साथ शुरु की। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट लगाये। लेकिन पहला ही ओवर करने उतरे शेन वॉर्न ने सचिन तेंदुलकर को पवेलियन भेज दिया।
सचिन का कैच दक्षिण अफ्रीका के जैक कॉलिस ने लपका। सचिन ने 26 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं दिलचस्प बात यह थी कि जब सचिन और वॉर्न टॉस के लिए आये तो वार्न ने सचिन से कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सचिन उन्हें ज्यादा नहीं पीटेंगे।
दिलचस्प बात यह थी इस विकेट के सचिन आउट होने के बाद मुस्कुराते हुए शेन वॉर्न से मिलते हुए पवेलिय की ओर रवाना हुआ। बहरहाल दो दिग्गजों के बीच की इस जंग को लोगों ने जमकर सराहा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, November 8, 2015, 0:17 [IST]
Other articles published on
Nov 8, 2015