बीसीसीआई अंतरिम पद को लेकर दिमागी चालें शुरू
मुंबई। जगमोहन डालमिया के अचानक निधन के बाद रिक्त हुए बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से माथा-पच्ची शुरू हो गई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित और मालामाल कर देने वाली इस बीसीसीआई पोस्ट के लिए कुछ चालें भी चली जा रही हैं।
आईये डालते हैं उन पर एक नजर
- टीवी चैनलों के मुताबिक बीसीसीआई अंतरिम अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव शुक्ला, शरद पवार और अमिताभ चौधरी को संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।
- नियम के हिसाब से तो अगर अध्यक्ष पद की पोस्ट व्यक्ति के निधन की वजह से खाली हुई है तो अंतरिम अध्यक्ष का चयन विशेष महासभा बुलाकर किया जा सकता है।
- इसके लिए बोर्ड सचिव (अनुराग ठाकुर) को अध्यक्ष का निधन 15 दिन के भीतर विशेष महासभा की तारीख की घोषणा करनी होती है।
- इसलिए अब सभी की निगाहें अनुराग ठाकुर पर टिकी हुईं हैं कि वो इस बारे में क्या ऐलान करते हैं।
- इस बारे में उन्हें सभी संबद्ध राज्य संघों को तीन सप्ताह पहले नोटिस भेजकर सूचित करना होगा।
- दूसरी सबसे खास बात यह है कि इस बारे में अभी तक पूर्वी जोन की ओर से किसी का नाम नहीं आया है क्योंकि डालमिया पूर्वी जोन से थे इसलिए जिम्मेदारी इसी जोन की है।
- अगर यह जोन किसी का नाम सुझाता है और बाकी बची पांचों जोन इकाइयां उस नाम का समर्थन कर देती हैं तो वो ही व्यक्ति अंतरिम अध्यक्ष होगा।
- इस रेस में सबसे आगे नाम राजीव शुक्ला और अमिताभ चौधरी का है तो वहीं शरद पवार को इस रेस से बाहर नहीं माना जा सकता है।
- तो अब श्रीनिवासन किसी करीबी को इस पोस्ट के लिए आगे करेंगे इस पर भी नजर है।
- कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की वजह से श्रीनिवासन सीधे-सीधे मैदान में तो नहीं उतर सकते, लेकिन अपने नजदीकी झारखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चौधरी को मैदान में वह जरूर उतार सकते हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
