Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लीजिये क्रेजी फैन हुमा की कंपनी यूसी ब्राउसर के ब्रांड एंबेसडर बने युवराज सिंह

मुंबई। इन दिनों युवराज सिंह और यूसी क्रिकेट के काफी चर्चे हैं, वजह है हुमा अंजुम.. जो कि यूसी क्रिकेट मोबाइल ब्राउसर कंपनी की प्रोडक्ट मैनेजर हैं और पागलों की तरह युवराज सिंह को मोहब्बत करती हैं। अब हुमा की मोहब्बत युवराज सिंह के लिए क्या मायने रखती हैं इसका अंदाजा तो नहीं लगाया सकता है लेकिन हां उनकी कंपनी युवी के लिए महत्वपूर्ण हैं तभी तो कंपनी ने जब युवी को कहा कि वो उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है तो युवराज सिंह ने मना नहीं किया और वो झट से मान गये।

इस बात का औपचारिक ऐलान करते हुए यूसी वेब इंडिया के प्रबंध निदेशक कैनी ने जमकर युवराज सिंह की तारीफ की और कहा कि देश के महान क्रिकेटरों में से एक युवराज सिंह की खासियत यह है कि वो कभी हार नहीं मानते, मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी वो हिम्मत से डटे रहते हैं और यही बात उन्हें लोगों के और करीब ले आती है। वो अपने खेल से अपनी गति और ताकत का सही और सधा हुआ परिचय देते हैं और यही सब खासियत हमारे ब्राउसर में भी है इसलिए हमने उन्हें अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है, उम्मीद है कि लोग इस बात से काफी खुश होंगे।

53 प्रतिशत लोगों ने कहा आलिया, श्रद्दा नहीं हुमा हैं युवराज के लिए बेस्ट

मोबाइल ब्राउसर की तारीफ हरफनमौला खिलाड़ी युवी ने भी की और कहा कि उन्हें यूसी ब्राउसर जैसे युवा और लोकप्रिय ब्रैंड से जुड़कर काफी खुशी हो रही है। यह तेज है और इसमें वह सब कुछ है जो मुझे अपने मोबाइल पर ब्राउसिंग के समय चाहिये होता है इसलिए मैंने बिना देर किये कंपनी के ऑफर को स्वीकार कर लिया।

युवराज ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को भाभी कहा

मालूम हो कि इस कंपनी ने ही आनलाइन गेम शुरू किया है जिसमें लोगों से पूछा जा रहा है कि युवराज के साथ आलिया भट्ट, श्रद्दा कपूर और हुमा अंजुम में से कौन फिट लगता है। इस गेम के बाद ही हुमा अंजुम सुर्खियों में आयीं और उनकी दिवानगी युवी और लोगों के सामने प्रकट हुई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+