Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने कभी क्यों नहीं किया शराब-सिगरेट का प्रचार?

कोच्चि। भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर की हर चीज निराली है, उन्हें अगर लोग ईश्वर का दर्जा देते हैं तो इसके पीछे केवल कारण क्रिकेट ही नहीं बल्कि उनकी एक संयमित और आदर्श छवि है जो लोगों को उनकी पूजा करने के लिए मजबूर करती है।

सचिन क्रिकेट से आज संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी आज वो बहुत सारी चीजों का प्रचार करते हैं, संन्यास से पहले उन्होंने कई मशहूर ब्रांड की ब्रांडिग की है लेकिन आज तक सचिन ने किसी शराब या तंबाकू का प्रचार नही किया जिसके बारे में राज उन्होंने शनिवार को खोला।

पापा की वजह से सचिन ने नहीं किया दारू का प्रचार

सचिन ने कोच्चि में इंटरनेशनल एडवारटाइजिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए तीन दि्वसीय समिट में कहा कि एक चीज मेरे पिता ने मुझे बोली थी, तंबाकू और शराब को प्रमोट करने की कोशिश कभी मत करना। इसलिए मैं इन दो चीजों से दूर रहा।

सचिन ने कभी नहीं किया शराब-सिगरेट का प्रचार

मालूम हो कि अपने पूरे 21 साल के करियर के दौरान सचिन ने कभी भी शराब, सिगरेट या तंबाकू का प्रचार नहीं किया, हालांकि उन्हें कई बार ऐसी चीजों के प्रचार के लिए मुंह मांगी कीमत देने की भी बात हुईं लेकिन सचिन ने ऐसे कभी भी कोई विज्ञापन नहीं किया क्योंकि उन्हें पता था कि लोग उनसे बेइंतहा प्यार और भरोसा करते हैं इसलिए अगर वो गलत चीजों का प्रचार करेंगे तो लोग गलत चीजों को अपनायेंगे।

सफलता को कोई शार्ट-कट नहीं होता

इस समिट में सचिन ने युवाओं से कहा कि वो जो भी क्षेत्र चुने उसमें वो पूरी मेहनत करें और तब तक प्रयत्न करते रहे जब तक कि उन्हें गोल हासिल नहीं होता। सचिन ने कहा कि अगर आप क्रिकेट खेलते हैं तो आपका पूरा फोकस केवल खेल पर ही होना चाहिए। हर फील्ड में चुनौतियां होती हैं इसलिए आप उनका सामना कीजिये, सफलता के लिए कभी शार्ट-कट नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि ऐसी सफलता की उम्र बहुत कम होती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+