For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली में औंधे मुह गिरी टीम इंडिया, 6 खिलाड़ी पहुंचे पवेलियन

नई दिल्ली। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गयी है। महज 139 रन पर टीम के 6 खिलाड़ी पवेलियन जा चुके हैं।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही लेकिन 12 रन के स्कोर पर मुरली विजय ने पीड्ट की गेंद पर अपना कैच हाशिम अमला को थमा दिया।

सामने आया मतभेद, सहवाग ने पूर्व कप्तानों को कहा शुक्रिया धोनी का नहीं लिया नाम

जिसके बाद कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बनने के वजह से एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन इस मैच में भी 33 रन पर पीड्ट की गेंद पर पगबधा आउट हो गये।

सहवाग का वादा अगर मेरा 319 रन का रिकॉर्ड तोड़ा तो दुंगा फरारी

चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को निराश किया और महज 14 रन पर बोल्ड हो गये। टीम को मजबूती देने मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आये तो उनके और रहाने के बीच अच्छी साझेदारी बनती दिख रही थी। लेकिन बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कोहली 44 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।

कोहली के बाद मैदान पर आये रोहित शर्मा और साहा सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। फिलहाल देखने वाली बात यह है कि क्रीज पर रहाने जोकि 31 रन बना चुके हैं वह अश्विन के साथ मिलकर टीम को किस स्कोर पर ले जाने में सफल होते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+