वीडियो मैसेज में युवराज ने कहा, मैंने बहुत खाई हैं अफरीदी से गालियां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते भले ही ठीक ना चल रहे हों लेकिन क्रिकेट को लेकर जो रिश्ता बना है उसमें सबकुछ ठीक है। अब तो आईपीएल के तर्ज पर दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत भी होने जा रही है। भारतीय खिलाड़ी भले ही उसका हिस्सा ना हों लेकिन उनकी रूचि और नजर दोनों ही बराबर बनी हुई है। इसी क्रम में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के लिए एक विडियो मैसेज भेजा है।
युवराज सिंह ने अफरीदी और उनकी टीम पेशावर को बेस्ट ऑफ लक कहा है। इस वीडियो मैसेज में युवी ने अपने खेल दिनों को याद करते हुए कहा है कि पेशावर की टीम यह लीग जरूर जीतेगी क्योंकि अफरीदी इसका हिस्सा हैं। युवराज ने अपने प्रशंसकों से यह भी अपील करे हुए कहा कि अफरीदी जो भी कहते करते हैं उन्हें ज्यादा गंभीरता से ना लें क्योंकि वो बाहर से कठोर नजर आते हैं, लेकिन उनका दिल काफी नर्म है। जिस टीम में अफरीदी जैसे खिलाड़ी हों उसे जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।
युवराज ने कहा कि हमने इनकी बड़ी गालियां खाईं, जब हिंदुस्तान के लिए खेल रहे थे। ये ऊपर-ऊपर से ही हैं, दिल के बड़े अच्छे हैं। बहुत नरम दिल के हैं। उम्मीद करता हूं कि आप सब मिलकर अच्छा करेंगे, आपके लिए दुआ करेंगे, थैंक्यू।
PCL में खेलने वाली टीमें
पीएएसएल की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर की जा रही है। इस लीग की पांच टीमों की घोषणा हो चुकी है। ये टीमें हैं- क्वेटा, पेशावर, लाहौर, कराची और इस्लामाबाद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
