सेलक्टर्स पर बरसे रैना बोले कभी खुद को टेस्ट प्लेयर साबित करने का मौका नहीं मिला
नई दिल्ली। इन दिनों भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना चयनकर्ताओं से नाराज हैं, वजह है उनका टेस्ट टीम के लिए चुना ना जाना। रैना ने एक अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रैना ने कहा कि मैंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मुझे टेस्ट क्रिकेटर के रूप में कभी भी अपने आप को साबित करने का मौका नहीं दिया गया।
गौरतलब है कि रैना को 2012 में इंग्लैण्ड दौरे पर और फिर इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खिलाया गया था लेकिन वे बुरी तरह से नाकाम रहे जिसकी वजह से रैना को टेस्ट टीम से बाहर किया गया लेकिन रैना ने कहा कि मैंने क्रिकेट के अलग फार्मेट जैसे वन डे, टी 20 और आईपीएल तीनों में लगातार बढि़या प्रदर्शन किया है।
इसके बावजूद मुझे अपने आप को टेस्ट खिलाड़ी साबित होने का मौका नहीं मिला है। रैना ने कहा कि मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं की टी 20 विश्वकप से पहले मैं टेस्ट टीम में वापसी करूं। मैं बस दो-तीन टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं और अगर मैं वहां अच्छा प्रदर्शन ना करूं तो बेशक सेलेक्टर्स मुझे ड्राप कर दें लेकिन कभी भी किसी भी खिलाड़ी को एक मैच के आधार पर जज नहीं करना चाहिए।
मालूम हो कि सुरेश रैना अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाया है। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में ही शतक लगाया था और यही उनका एक मात्र शतक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
