श्रीनिवासन के 'गे' बेटे का आरोप, वंश चलाने के लिए जबरन लड़की से शादी करवाना चाहते हैं पापा
मुंबई। एक बार फिर से पूर्व बीसीसीआई चीफ एन. श्रीनिवासन अपने 'गे' बेटे को लेकर चर्चा में हैं, अंग्रेजी अखबार डीएनए के मुताबिक एन. श्रीनिवासन पर उनके 'गे' बेटे अश्विन ने आरोप लगाया है कि वो एक लड़की से शादी करने के लिए उन पर शारीरिक और मानसिक दवाब डाल रहे हैं क्योंकि उन्हें अपना वंश चलाने वाला एक वारिस चाहिए।
लेकिन श्रीनिवासन का समलैंगिक बेटा अश्विन अपने गे पार्टनर अवि मुखर्जी के साथ खुश हैं। अश्विन ने कहा है कि श्रीनिवासन ने उन्हें मारा-पीटा है और चेन्नई के बोट क्लब के पास अपने घर में मुझे और अवि को कैद कर रखा है, लेकिन मैं उनके इस अत्याचार से टूटने वाला नहीं हूं इसलिए मैं उनकी बात मानूंगा नहीं।
पापा को वारिस चाहिए इसलिए मुझे लड़की से ब्याहना चाहते हैं
वैसे यहां आपको यह भी बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब श्रीनिवासन पर इस तरह के आरोप उनके बेटे ने लगाये हैं, इससे पहले साल 2012 में भी अश्विन ने ऐसा हंगामा किया था। तब भी श्रीनिवासन इस मसले पर चुप थे और आज भी हैं। इस बार अश्विन ने यह भी कहा है कि उन्हें अपने पापा की प्रापर्टी में हिस्सा चाहिए ताकि वो और उनका पार्टनर अवि चैन की जिंदगी बिता सकें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
