For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup में खेलने से पहले सचिन तेंदुलकर से मिलने को बेकरार है ये पाकिस्तानी बल्लेबाज

नई दिल्ली। अन्य सभी बड़ी टीमों की तरह पाकिस्तान ने भी विश्व कप के लिए अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। 15 सदस्यीय इस टीम में वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर जैसे बड़े नाम नदारद हैं। पाक के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक की माने तो यह टीम थ्री डायमेंशनल है। लेकिन इसके बाद भी आमिर जैसे खिलाड़ियों के पास विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा।

31 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज-

31 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज-

पाक को इस मेगा इवेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसमें किया गया प्रदर्शन भी ध्यान से देखा जाएगा। इसी बीच एक और नाम जो पाकिस्तानी क्रिकेट में चर्चा में है, वो है विश्व कप के लिए चयनित ओपनिंग बल्लेबाज आबिद अली। 31 साल का यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा चुका है और हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्पन्न हुई सीरीज के जरिए अपना शानदार डेब्यू भी कर चुका है।

सचिन से मिलने के लिए बेकरार अली-

सचिन से मिलने के लिए बेकरार अली-

आबिद ने विश्व कप से पहले एक खास उम्मीद लगाई है। यह है भारतीय के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को गले लगाना और उनसे कुछ अहम बैटिंग टिप्स हासिल करना। आबिद अली को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक कड़वाहट के बावजूद ऐसा हो सकेगा। अली लगभग सचिन जितनी ही लंबाई के हैं और उसी अंदाज में बैटिंग करते हैं। हालांकि सचिन के रिकॉर्ड के मामले में अली कोसो पीछे हैं।

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की सजा के फैसले पर भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट में छाई खुशी

'सचिन से मुलाकात हुई तो जिंदगी का बेस्ट होगा'

'सचिन से मुलाकात हुई तो जिंदगी का बेस्ट होगा'

ऐसे में इस बल्लेबाज ने कहा है, 'ये मेरी इच्छा और उम्मीद भी करता हूं कि मैं सचिन तेंदुलकर से मुलाकात कर सकूंगा। मैं उनको गले लगाना चाहूंगा। मुझे यकीन है वे अगर मैं उनसे क्रिकेट के बारे कोई जानकारिया मांगूंगा तो वे मुझे इंकार नहीं करेंगे।' इसके साथ ही आबिद ने कहा कि सचिन से मुलाकात करना उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन होगा। अली ने दुनिया के अन्य महान बल्लेबाजों मसलन विव रिचर्ड्स से भी मिलने की इच्छा जताई है।

अच्छे नहीं हैं भारत-पाक क्रिकेट संबंध-

अच्छे नहीं हैं भारत-पाक क्रिकेट संबंध-

आपको बता दें, पुलवामा पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के सामान्य संबंधों के अलावा क्रिकेट संबंध भी रसातल में पहुंच गए हैं। इस दौरान विश्व कप में भी पाक से नहीं खेलने के बारे में बीसीसीआई की ओर से भी मांग उठी थी जिसको आईसीसी ने नहीं माना था। दोनों देशों के बीच विश्व कप में क्रिकेट मैच 16 जून को खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, April 21, 2019, 20:15 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+