For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक ही मैच में दो बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद इंग्लिश खेमें में मची खलबली

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व कप में अभी तक अपने नाम और फार्म के अनुरूप ही खेल दिखा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिली उलटफेर भरी हार को छोड़ दिया जाए तो यह टीम विश्व कप की नॉक आउट स्टेज की ओर बढ़ रही है। इसी अभियान के तहत इंग्लैंड का एक अन्य लीग मैच धाकड़ खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज से चल रहा है। इस मैच में भी इंग्लैंड एक और जीत की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इसी मैच में दो ऐसी घटनाएं हो गई हैं जिन्होंने इंग्लिश खेमें में खलबली मचा दी है।

दरअसल इंग्लिश टीम के धमाकेदार ओपनर जेसन रॉय को मैच के दौरान ही मैदान छोड़ने पर तब मजबूर होना पड़ा जब उनको हैमस्ट्रिंग मसल्स में खिंचाव आ गया। यह वाकया इंग्लैंड की गेंदबाजी के दौरान 8वें ओवर में घटा जब रॉय गेल के एक शॉट का पीछा करते हुए बाउंड्री की तरफ भाग रहे थे। लेकिन गेंद को चेस करने के दौरान ही उनको उनको पैर में समस्या की शिकायत होने लगी। उसके बाद तुरंत टीम के फिजियो को बुलाया गया। फिजियो ने अपनी जांच में यह पाया कि रॉय को मैदान से बाहर ले जाना ही बेहतर होगा। उसके बाद रॉय ने तुरंत ही मैदान छोड़ दिया और उनके स्थान पर जेम्स विंस को फील्डिंग करने लाया गया।

उसके बाद इंग्लिश को एक और बड़ा झटका तब लगा जब विंडीज पारी का 40वां ओवर चल रहा था। इस दौरान अंग्रेज कप्तान इयान मॉर्गन भी चोटिल हो गए और उनको मैदान छोड़ना पड़ा। मॉर्गन की कमर में ऐंठन बताई गई है और जब से पवेलियन लौट रहे थे तब भी लड़खड़ा रहे थे। ये नजारा देखने के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने निराशा में अपना सर पकड़ लिया। इसी से इंग्लिश खेमे में चिंता की लकीरे साफ पढ़ी जा सकती हैं। इतना ही नहीं, मॉर्गन की यह चोट जेसन रॉय की चोट से भी ज्यादा नाजुक दिख रही है। इस बात की पुष्टी खुद इंग्लिश कॉमेंटेटर एलियस्टर कुक ने की।

Story first published: Friday, June 14, 2019, 19:53 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+