For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में भारत के वार्म-अप मैचों की पूरी सूची, जानिए कब होंगे शुरू, कहां देख सकेंगे LIVE

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 का शंखनाद बज चुका है और 22 तारीख से दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमें इंग्लैंड एंड वेल्स में क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा करती हुई नजर आने वाली हैं। लीग चरण की शुरुआत 30 मई से हो जाएगी। भारत का मुकाबला 5 जून से शुरु हो रहा है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथहैंप्टन में खेला जाएगा। आपको बता दें कि विश्व का रोमांच 30 मई से पहले वार्म-अप मैचों के जरिए ही शुरू हो जाएगा। वार्म-अप भले ही टीमों के लिए अपने-अपने खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के मकसद से आयोजित किए जा रहे हों, लेकिन विश्व कप से सीधे संबंध होने के कारण यह मैचों पर भी फैंस की नजरें जमी रहेंगी।

वार्म-अप मैच 24 मई से शुरू हो जाएंगे और 28 मई तक जारी रहेंगे। इन मैचों के माध्यम से टीमों को इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने का अंतिम मौका भी मिलेगा। 24-28 मई तक हर दिन आपको दो वार्म-अप मैच देखने को मिलेंगे। भारतीय टीम की बात करें तो टीम इंडिया को भी दो वार्म-अप मैच खेलने हैं। भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 मई को खेला जाएगा और दूसरा मैच 28 मई में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू हो जाएंगे।

वार्म-अप मैचों को आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं होता है। इसलिए कोई भी टीम मैदान में अपने किसी भी 11 खिलाड़ियों को उतारने के लिए आजाद होगी। यानी भारत चाहे तो गेंदबाजी करने के दौरान अपने सभी गेंदबाजों का आजमा सकता है और बैटिंग के दौरान अपने सभी बल्लेबाजों को उतार सकता है। इस तरह से यह मैच अपने आप में मजेदार बन जाते हैं।

ये सभी मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे। गौरतलब है कि स्टार स्पोर्ट्स ही विश्व कप का भारत में आधिकारिक ब्रॉडकॉस्टर है। ये मैच स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल के अलावा हॉटस्टार एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर भी देखे जा सकेंगे। स्टार टीवी नेटवर्क के वाइस प्रेसिडेंट संजोग गुप्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए ट्वीटर पर पोस्ट किया है-

Story first published: Friday, May 17, 2019, 16:07 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+