एश्टन टर्नर ने बताया क्यों इन्हें ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। विश्व कप में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है और जब यह ख्वाब टूटता है तो उसकी पीड़ा भी एक खिलाड़ी ही समझ सकता है। एश्टन टर्नर भी एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। टर्नर एक मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने विश्व कप में शामिल ना होने के कारणों का खुद खुलासा किया है।

टर्नर ने बताया है कि उनकी कंधे की चोट के चलते वे विश्व कप जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। फॉक्सस्पोर्टस.कॉम.एयू से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि कंधे में दिक्कत के चलते मैं कुछ सीमित हो गया हूं और इसने मुझे टीम से बाहर करने में भी भूमिका निभाई।'

इस खिलाड़ी को यह चोट पिछले साल बिग-बैश लीग खेलते हुए लगी थी जिसके बाद वे गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते उनकी ऑलराउंडिग क्षमता प्रभावित हुई जिसने विश्व कप चयन में भी प्रभाव डाला।

टर्नर ने हालांकि चयनकर्ताओं के भरोसे पर थोड़ी हैरानी जताते हुए कहा, 'बॉक्सिंग डे पर मैंने अपना कंधा दोबारा चोटिल कर लिया था और तब मुझे लगा कि मैं तुरंत सर्जरी कराने वाला हूं और अब कई महीने क्रिकेट से दूर रहूंगा। लेकिन उसके बाद भी मैं बिग-बैश खेलता रहा था और एक बल्लेबाज के तौर पर चयनकर्ताओं ने मुझे अपने जेहन में भी बनाए रखा जो मेरे लिए सरप्राइज था। बाद में उन्होंने मुझे ODI टीम में भी खेलने का मौका दिया जो मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा था।'

हालांकि बाद में स्टीव स्मिथ की वापसी ने भी 'बल्लेबाज' टर्रन की मुश्किलें काफी बढ़ा दी थी। आपको बता दें कि जब कंगारूओं की विश्व कप टीम घोषित हुए तब स्मिथ और टर्नर दोनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे थे फिलहाल टर्नर ऑस्ट्रेलिया ए के इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे और उसके बाद कंधे की सर्जरी कराएंगे।

Story first published: Friday, May 3, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on May 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+