For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: अफगानिस्तान को हराकर बांग्लादेश ने 62 रनों से जीता मैच

नई दिल्ली: विश्व कप के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ। बांग्लादेश ने अफगान टीम को 62 रनों से मात देकर यह मुकाबला जीत लिया है। यह मैच साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले में जिस तरह से भारत को नाकों चने चबवाए थे उसको देखते हुए इस टीम को गंभीरता से लिया जा रहा था लेकिन यहां बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बैटिंग के लिए निमंत्रण दिया जिसके चलते बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 47 ओवरों में 200 रन बनाकर आउट हो गई। पिछले मैच के हीरो नबी इस बार खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि कप्तान गुलबदीन नायब (47) और शामीउल्ला शिनवारी (49 नाबाद) ने एक अपनी ओर से अच्छी पारी खेली लेकिन एक बार फिर से अफगानिस्तान में मैच फिनिश करने की क्षमता का अभाव नजर आया।

बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने गेंदबाज में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवरों में 29 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इससे पहले शाकिब ने बैटिंग ने भी बढ़िया खेल दिखाते हुए 51 रन बनाए थे। लेकिन बांग्लादेशी पारी के हीरो रहे मुश्फिकर रहीम जिन्होंने 87 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेलकर मैच में फर्क डालने का काम किया। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 3 विकेट लिए। कप्तान नाईब ने 2 विकेट लिए लेकिन एक बार राशिद खान ने मैच में साधारण ही प्रदर्शन किया। उनको कोई विकेट नहीं मिला।

1
43674

Story first published: Monday, June 24, 2019, 23:08 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+