For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली। विश्व कप के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अपने ODI इतिहास में स्कोर का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए इस मैच को जीतकर ने विश्व कप में भी अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 322 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था जिसका आसानी से पीछा करके बांग्लादेश ने सफलता की नई गाथा लिख दी। बांग्लादेश ने यह मुश्किल लक्ष्य केवल 41.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

शाकिब उल हसन एक बार फिर से बांग्लादेश की जीत के हीरो साबित हुए। उन्होंने केवल 99 गेंदों पर 124 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। लिटन दास ने इस मैच में उनका साथ बखूबी निभाया। दास ने 69 गेंदों पर 4 छ्क्के और 8 चौके लगाकर नाबाद 94 रन बनाए। इसके अलावा तामिम इकबाल ने भी टॉप आर्डर में 48 रनों की अच्छी पारी खेली थी। गेंदबाजी में सभी विंडीज गेंदबाजों की धुनाई हुई। उनके बारे में लिखने के लिए कुछ खास नहीं है।

इससे पहले इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का मौका दिया था। कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पारी में इविन लुईस और शाई होप के बड़े अर्धशतक खास आकर्षण रहे तो अंतिम ओवरों में हेटमायर और कप्तान जेसन होल्डर की जबरदस्त आतिशी पारी ने टीम की नैया 300 के पार कर दी। खास बात यह रही कि विंडीज टीम के दो सबसे बड़े हिटर क्रिस गेल और आंद्रे रसेल इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। हेटमायर ने जहां इस मैच में 26 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली तो जेसन होल्डर केवल 15 गेंदों पर ही 33 रन ठोक दिए।

शाकिब उल हसन ने गेंदबाजी की दौरान भी दो विकेट चटकाए थे। उनको शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ बांग्लादेश अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। उसके 5 मैचों में पांच अंक है। बांग्लादेश ने अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीतकर विश्व कप में धमाकेदार एंट्री की थी।

1
43666

Story first published: Tuesday, June 18, 2019, 2:28 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+