For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup: बल्लेबाजों के 'स्वर्ग' में कैसे कहर ढहाएगी भारतीय पेस बैटरी, भुवनेश्वर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। विश्व कप में तेज गेंदबाजी भारत की मुख्य ताकत में एक रहेगी। स्विंग के मददगार इंग्लिश हालातों में तेज गेंदबाजों की विविधता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस लिहाज से भारत के तीनों मुख्य तेज गेंदबाज एक दूसरे से काफी अलग हैं। पेस तिकड़ी में शामिल सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार स्विंग के मास्टर माने जाते हैं। भारत की सफलता काफी हद तक भुवनेश्वर की सफलता पर भी निर्भर करेगी। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल-12 में संतोषजनक प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह साल शानदार रहा है।

ऐसी चल रही हैं भुवी की तैयारियां-

ऐसी चल रही हैं भुवी की तैयारियां-

भुवी ने 2019 में खेले गए 10 ODI में 19 विकेट लिए हैं और उनका औसत 22.36 रहा है। जबकि आईपीएल 2019 के 15 मैचों में उनके नाम 13 विकेट रहे और इकॉनमी रेट 7.81 रहा। भुवी अब विश्व कप को लेकर पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। उनका कहना है आईपीएल की वजह से खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले जरूरी अभ्यास दे दिया है। भुवी ने कहा कि उनके लिए विकेट लेने के साथ लय में होना काफी मायने रखता है और वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ऐसा करने में कामयाब रहे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर मेरी गेंदबाजी में सुधार हुआ है। खासकर गति और विविधताओं जैसे की धीमी गति की गेंद, नक्कल गेंद आदि पर काफी काम हुआ है। इसके अलावा फिटनेस के स्तर पर भी काफी सुधार हुआ है।'

बढ़ गई है भारतीय गेंदबाजी की ताकत-

बढ़ गई है भारतीय गेंदबाजी की ताकत-

पिछले साल चोटों से जूझते रहे भुवी ने कहा, 'चोट खेल का एक हिस्सा है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसको लेकर नकारात्मक ना रहे। चोट के बाद और अधिक मेहनत करके वापस लौटना काफी महत्वपूर्ण है।' विश्व कप में टीम इंडिया की पेस तिकड़ी के बारे में बात करते हुए भुवी ने कहा कि यह पेस अटैक पिछले कुछ सालों से जबरदस्त रहा है। भारतीय गेंदबाजी की ताकत बढ़ती गई है और आज हम कह सकते हैं कि यह पेस अटैक दुनिया की किसी भी पिच पर अपना असर छोड़ सकता है।

कुलदीप यादव ने किया खुलासा, कैसे मोइन अली की 'मार' के बाद धोनी ने की उनकी मदद

बल्लेबाजों के स्वर्ग में होगा गेंदबाजों का इम्तिहान-

बल्लेबाजों के स्वर्ग में होगा गेंदबाजों का इम्तिहान-

इंग्लैंड की पिचे पिछले कई सालों से बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग साबित हुई हैं। लेकिन भुवनेश्वर का मानना है कि भारत की यह गेंदबाजी इकाई इस बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि इंग्लैंड की पिचे सपाट रही हैं, लेकिन दुनिया भर की टीमें भारत की गेंदबाजी की लेकर सचेत हैं क्योंकि हम शुरुआत से लेकर डेथ ओवरों तक अच्छे हैं।' इसके साथ ही भुवनेश्वर ने इंग्लैंड में गेंदबाजी करने के खुद के अनुभव पर बात करते हुए कहा, 'वहां कुछ स्विंग मौजूद रहती है इसलिए मैं हमेशा से इंग्लैंड में गेंदबाजी का लुप्त उठाता हूं। इंग्लैंड की पिचे भारत की तरह खेल बीतने के साथ धीमी भी नहीं होती हैं। मैं पिचों के बर्ताव के हिसाब से अपना प्लान तैयार करूंगा।'

Story first published: Friday, May 17, 2019, 11:34 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+