विश्व कप: केवल एक मैच हारेगा भारत, मैक्कुलम ने की लीग स्टेज के हर मैच की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं के शुरू होते ही भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो जाता है। कई बार क्रिकेट दिग्गज कुछ हटके भविष्यवाणियां करते हैं जो सही भी साबित हो जाती हैं लेकिन अमूमन देखा गया है कि विश्व कप विजेता वही बनता है जिसकी टीम सबसे ज्यादा संतुलित होती है। इसके बावजूद लीग चरण और सेमीफाइनल स्टेज में कुछ चौंकाने वाले परिणाम जरूर देखने को मिलते हैं।

मैक्कुलम की बड़ी भविष्यवाणी-

मैक्कुलम की बड़ी भविष्यवाणी-

इस बार विश्व कप का फार्मेट कुछ ऐसा है जिसमें भविष्यवाणी करना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि लगभग हर टीम मजबूत है और सभी टीमों को खराब प्रदर्शन के बाद भी वापसी के मौके पर्याप्त हैं। अभी तक पूर्वअनुमानों में इंग्लैंड और भारत को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एशियाई टीमों को इंग्लिश पिचों पर जूझना पड़ रहा है। ये हमने भारत के पहले वार्म-अप मैच के अलावा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए लीग मैच में भी देखा है। ऐसे में सभी हालातों को पढ़ते हुए और टीमों की काबिलियत को परखते हुए पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने विश्व कप के प्रत्येक लीग मैच की भविष्यवाणी कर दी है।

ये होंगे तीन सेमीफाइनलिस्ट, चौथा नाम तय नहीं

ये होंगे तीन सेमीफाइनलिस्ट, चौथा नाम तय नहीं

बिना किसी लाग-लपेट ने ब्रैंडन मैक्कुलम ने दो पन्नों में हर टीम के लिए भविष्यवाणी का लेखा-जोखा तैयार करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। इसमें सभी दस टीमों के नाम दिए गए हैं और बताया गया है कि लीग मैचों में इन टीमों की क्या स्थिति रहेगी। गौरतलब है कि लीग चरण में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ 9-9 मैच खेलेंगी। मैक्कुलम ने भी सभी टीमों के इन्ही 9 मैचों का पूरा ब्यौरा देते हुए बताया है कि कौन सी टीम लीग चरण में कितने मैच जीतेगी और उसको किससे हार का सामना करना पड़ेगा। मैक्कुलम की इस भविष्यवाणी में साफ-तौर पर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए तरजीह दी ई है।

CWC 2019 NZ vs SL Match Preview: जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी, क्या कहते हैं आंकड़े

केवल एक टीम हराएगी भारत को-

केवल एक टीम हराएगी भारत को-

मैक्कुलम के मुताबिक इंग्लैंड और भारत को लीग चरण में केवल 1 ही हार का सामना करना पड़ेगा। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों और भारत को इंग्लैंड के हाथों हार मिलेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 6 मैचों में जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर जाएगी। वहीं चौथे नंबर के लिए पेशोपश है क्योंकि इसमें न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमों के बीच चौथे स्थान के लिए पेशोपश होगी। ऐसे में नेट-रन रेट अहम भुमिका निभाएगा।

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 10:22 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+