For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : विश्व कप के बाद संन्यास को लेकर क्या है क्रिस गेल का प्लान, किया खुलासा

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के सबसे लोकप्रिय क्रिकटर क्रिस गेल अपने अंतिम विश्व कप में भाग ले रहे हैं। हालांकि उनकी टीम के लिए यह विश्व कप कुछ खास नहीं रहा है और 6 में से केवल 3 मैच जीतने के बाद कैरेबियाई टीम के लिए लीग चरण के बाद का सफर मुश्किल ही नजर आ रहा है। वेस्टइंडीज की टीम को विश्व कप के बाद भारतीय टीम के साथ सीरीज खेलनी है। अगस्त 2019 से शुरू होने वाली इस सीरीज के तहत भारतीय टीम कैरेबियाई द्वीप समूह का दौरा करेगी और यहां पर टी20, वनडे व टेस्ट मैच खेलेगी।

आपको बता दें कि गेल ने इस साल फरवरी में यह घोषणा कर दी थी कि विश्व कप 2019 उनका अंतिम ODI कप होगा। ऐसे में जब 39 साल के गेल से उनके विश्व कप के बाद के प्लान के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'शायद मैं भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलूंगा फिर में पक्के तौर पर भारत के खिलाफ ODI सीरीज में भाग लूंगा। मैं टी-20 नहीं खेलूंगा। ये मेरा विश्व कप के बाद प्लान है।' गेल ने यह बात भारत के खिलाफ विश्व कप में होने वाले मैच से पहले कही। यह मैच गुरूवार को खेला जाएगा।

हालांकि इस दौरान वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने बताया कि उन्होंने गेल के प्लान के बारे में कुछ जानकारी नहीं है और ना ही ड्रेसिंग रूम में गेल ने इस बारे में बात की है। लेकिन वे गेल की वापसी का स्वागत करेंगे। होल्डर ने कहा कि वे इस बारे में गेल से गंभीरता से बात करेंगे। होल्डर कहते हैं, 'अगर गेल वेस्टइंडीज के लिए खेलने के लिए समर्पित होते हैं तो यह टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।'

आपको बता दें कि इस विश्व कप में गेल 5 पारियों में 194 रन बनाए है्ं। जिसमें उनका औसत 38.80 का रहा है और स्ट्राइक रेट 102.65 का रहा है। गेल इस विश्व कप में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज हैं।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 19:35 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+